- जनजातीय आवासीय विद्यालयों में नवाचारों एवं बेहतर कार्यप्रणालियों को बढ़ावा दें—मुख्य सचिव
- प्रत्येक माह प्राचार्य करें आपसी संवाद, खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उपलब्ध कराएं बेहतर अवसर
- मासिक न्यूजलेटर, एलुमनाई मीट एवं स्टूडेंट ऑफ द मंथ जैसी पहल शुरू करने के दिए निर्देश
जयपुर, 30 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के अधीन संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के प्राचार्यों से संवाद किया।
इस दौरान एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल प्रेमनगर, राजकीय मॉडल पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल ढिकली, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल मल्लाना , बहुउद्देशीय छात्रावास कोटा, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल कुशलगढ़, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल खेरवाड़ा, राजकीय मॉडल पब्लिक रेजिडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुरपुर, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल बिहारीपुरा, राजकीय जनजाति बालिका बहुउद्देशीय छात्रावास बारां तथा कार्यालय उपायुक्त, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, आबूरोड के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों की उपलब्धियों, आधारभूत संरचना, परीक्षा परिणामों एवं शैक्षणिक गतिविधियों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया।
