राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के 146 मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ।
राष्ट्रपति महोदया ने विद्यार्थियों से उत्कृष्टता प्राप्त करने, अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपने समुदायों के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का असली महत्व तभी है जब उसका लाभ उन लोगों और क्षेत्रों तक पहुंचे, जहाँ से वे आते हैं।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने स्वागत भाषण दिया और विद्यार्थियों को ऊँचे लक्ष्य रखने, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
