August 8, 2025

दोपहर 1:36 बजे से 4:17 बजे तक का समय सबसे शुभ

जयपुर। रक्षा बंधन का पर्व आज यानि 9 अगस्त को देश भर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और विश्वास के बंधन को मजबूत करता है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।
देते है उपहार और रक्षा का वचन
भाई अपनी बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देते हैं। देशभर में लोग इस पावन पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों, मिठाइयों और उत्सव के साथ मनाएंगे।
शुभ मुहूर्त –
इस वर्ष रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:31 बजे से शुरू होकर रात 9:07 बजे तक रहेगा। विशेष रूप से, दोपहर 1:36 बजे से 4:17 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए सबसे शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान भद्रा काल नहीं है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है, इसलिए शुभ मुहूर्त का पालन करना महत्वपूर्ण है।
पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 की रात 10:29 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त की रात 9:07 बजे समाप्त होगी।रक्षा बंधन का महत्वरक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
यह केवल एक धागे को बांधने की रस्म नहीं है, बल्कि यह एक गहरे भावनात्मक और आध्यात्मिक बंधन का प्रतीक है।
राखी का धागा भाई की दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना का प्रतीक है, जबकि भाई अपनी बहन की रक्षा और सम्मान का वचन देता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में परिवार, एकता और आपसी प्रेम के महत्व को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *