राज्य सरकार ने पंचायतीराज आम चुनाव‑2026 को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चूरू जिले के चयनित निर्वाचन क्षेत्रों तथा उनकी 5 किमी की परिधि में सूखा दिवस घोषित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के अनुसार, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चतुर्थ चरण के मतदान के लिए 12 नवम्बर शाम 6 बजे से 14 नवम्बर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
पंच और सरपंच के चतुर्थ चरण के मतदान के लिए यह अवधि 14 नवम्बर शाम 6 बजे से 16 नवम्बर शाम 6 बजे तक विस्तारित की गई है।
