मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

भाजपा राजस्थान के महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार का जयपुर में हुआ आत्मीय स्वागत

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार का शनिवार को जयपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि अजय कुमार की हाल ही में बीजेपी के…

शेयर करें


जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार का शनिवार को जयपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि अजय कुमार की हाल ही में बीजेपी के संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्ति हुई है । वे नियुक्ति के बाद आज पहली बार जयपुर आए है ।


श्री अजेय कुमार के जयपुर आगमन पर भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने श्री कुमार का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट किए।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्री अजेय कुमार के आगमन का उद्देश्य राजस्थान में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

#भाजपा #राजस्थान #अजेयकुमार

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें