मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अपडेट:

जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग की योजनाओं पर विशेष जोर दिया।

शेयर करें
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 23 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने शासन सचिवालय में विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग की योजनाओं और बजट घोषणाओं पर विशेष जोर दिया।

आईसीडीएस में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से आगे

बैठक में बताया गया कि आईसीडीएस में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। 62,121 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 99.78% नियमित संचालित हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 95% है।

  • नन्द घर: 7,500 के लक्ष्य के विरुद्ध 4,085 केंद्र विकसित।
  • PMMVY में 104% उपलब्धि: 2.53 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 2,66,089 लाभार्थी पंजीकृत।
  • डिजिटलीकरण: FRS से THR वितरण 94.54%, APAAR ID में राजस्थान 34.27%।

महिला अधिकारिता निदेशालय की योजनाओं की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारिता निदेशालय की लाडो प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री ने बाल गृहों में निवासरत बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कौशल विकास और बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें