मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

टोंक पुलिस ने इजरायली युवती का खोया पासपोर्ट और 20 हजार रुपए लौटाए

लेखक Administrator

अपडेट:

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में मालपुरा पुलिस और डीएसटी ने तत्परता दिखाते हुए इजरायली युवती मोशाइफ नोइम का खोया हुआ बेल्ट पर्स बरामद कर उसे लौटा दिया। पर्स में पासपोर्ट, ड्राइविंग…

शेयर करें
टोंक पुलिस ने इजरायली युवती का खोया पासपोर्ट और 20 हजार रुपए लौटाए

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में मालपुरा पुलिस और डीएसटी ने तत्परता दिखाते हुए इजरायली युवती मोशाइफ नोइम का खोया हुआ बेल्ट पर्स बरामद कर उसे लौटा दिया। पर्स में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, चार क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, 20 हजार रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

19 अक्टूबर को युवती पुष्कर से रणथंभौर जाते समय उनियारा के पास पर्स गुम होने पर मालपुरा थाने पहुंची थी। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर जांच की। पुलिस को ग्राम मुमाणा में सामान होने का सुराग मिला, जिसके बाद सात लोगों से पूछताछ की गई।

पुलिस ने दो दिनों के भीतर पूरा सामान बरामद कर गुरुवार, 22 अक्टूबर को युवती को सौंप दिया। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर युवती ने राजस्थान पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई में डीएसटी मालपुरा के एएसआई नारायण लाल शर्मा और हेड कांस्टेबल रामराज की विशेष भूमिका रही।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें