बीकानेर। राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा समिति, बीकानेर की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से गंगाशहर स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में औषधि युक्त खीर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। संस्था के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार किया जा रहा है।
शरद पूर्णिमा पर राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में होगा औषधि युक्त खीर का निःशुल्क वितरण
अपडेट:
26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मिलेगा प्रसाद, दमा एवं श्वांस रोगियों के लिए विशेष आयोजन

उन्होंने बताया कि केंद्र में पिछले 50 वर्षों से दमा एवं श्वांस रोगियों को रोगमुक्त करने के उद्देश्य से शरद पूर्णिमा पर विभिन्न जड़ी-बूटियों से औषधि युक्त खीर तैयार की जाती है। इसे चंद्रमा की रोशनी में रातभर खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। इसके बाद अगले दिन सुबह श्रद्धालुओं एवं रोगियों को निःशुल्क वितरित किया जाता है।
स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ वितरण
संस्था के उपाध्यक्ष भगवान अग्रवाल ने बताया कि औषधि युक्त खीर का प्रसाद ग्रहण करने से दमा एवं श्वांस के रोगियों को लाभ मिलने की मान्यता है। इसी परंपरा के तहत चिकित्सा केंद्र में प्रतिवर्ष खीर का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से रोगियों के स्वस्थ जीवन की कामना के साथ यह सेवा कार्य किया जा रहा है।
रोगियों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील
संस्था के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने दमा एवं श्वांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों से औषधि युक्त खीर का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। खीर का वितरण सोमवार सुबह 8 बजे से राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गंगाशहर में किया जाएगा।
टिप्पणियां
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।