बीकानेर। जिले की रूणिया मुख्यालय बीकानेर पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनावी मैदान में कुल 53 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 28 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जबकि 16 नामांकन रद्द हुए।
पंचायत समिति के इन वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी समीकरण प्रभावित कर सकते हैं।