बूंदी में मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को अपने बैंक खाता और एलपीजी आईडी अपडेट कराना आवश्यक है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने योजना के नियमों में बदलाव किया है।
खाता और आईडी अपडेट न कराने पर सब्सिडी में हो सकती है परेशानी
जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट ने बताया कि उपभोक्ता खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जन आधार से बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। वहीं, जिनकी मैपिंग नहीं हुई है, वे नजदीकी राशन डीलर के पास एलपीजी आईडी की मैपिंग करवा सकते हैं।
- बूंदी जिले में एनएफएसए राशन कार्डों की एलपीजी आईडी मैपिंग 65.30 प्रतिशत हुई है।
- शेष पात्र उपभोक्ताओं से जल्द मैपिंग करवाने की अपील की गई है।
स्रोत: Times of Rajasthan
