उपराष्ट्रपति ने किया सम्मान, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में ऐतिहासिक समारोह
जयपुर/बीकानेर, 15 जुलाई। राजस्थान विधानसभा के 75वें अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक समापन समारोह में सात बार के विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी को उनके दीर्घकालीन संसदीय अनुभव, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रदान किया। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व विधायक तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
राजस्थान विधानसभा की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव लोकतंत्र, संविधान और संसदीय परंपराओं के गौरव का प्रतीक बना। समारोह के दौरान वरिष्ठ एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को उनके संसदीय जीवन और जनसेवा में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।