मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर में राजस्थान संपर्क 181 की समीक्षा, वाणिज्यिक कर आयुक्त ने सुनी समस्याएं

अपडेट:

वाणिज्यिक कर आयुक्त श्रीमती आनंदी ने राजस्थान संपर्क 181 पर दर्ज विभागीय परिवादों की समीक्षा की और वीडियो कॉल के जरिए परिवादियों की समस्याएं सुनीं।

शेयर करें
राजस्थान संपर्क 181 की समीक्षा में वाणिज्यिक कर आयुक्त ने वीडियो कॉल पर परिवादियों की समस्याएं सुनीं
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

वाणिज्यिक कर आयुक्त श्रीमती आनंदी ने जयपुर में राजस्थान संपर्क 181 पोर्टल पर दर्ज विभागीय परिवादों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे परिवादियों से जुड़कर उनकी समस्याएं सुनीं।

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से शिकायतें सामने आईं। भीलवाड़ा के विशाल सिंह ने इंदौर से भीलवाड़ा बिना बिल माल लाए जाने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। बाड़मेर के निर्मल ने भूजल जांच के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने और रद्द जीएसटी नंबर की रसीद दिए जाने का मामला उठाया। जोधपुर के विनोद चौहान ने ऑनलाइन भुगतान के बावजूद विक्रेता द्वारा बिल न देने की बात कही।

परिवादों के निस्तारण की स्थिति

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,355 परिवादों में से 1,246 का निस्तारण किया जा चुका है और 109 परिवाद लंबित हैं। जिलेवार स्थिति में जयपुर में 374 में से 351, जोधपुर में 101 में से 88 और उदयपुर में 75 में से 69 परिवादों का निस्तारण हुआ है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: चतुर्थ चरण की 5 पंचायत समितियों में 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता करेंगे मतदान 
 मतदान संपन्न करवाने के लिए 431 मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों क

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: चतुर्थ चरण की 5 पंचायत समितियों में 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता करेंगे मतदान मतदान संपन्न करवाने के लिए 431 मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए हुए रवाना 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से होगा मतदान

राजस्थान