राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक के 5000 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें लेवल-1 के 2000 और लेवल-2 के 3000 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये रखा गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि REET उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
