बीकानेर, 21 अक्टूबर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री जी.आर. मूलचंदानी 28 अक्टूबर (बुधवार) को रात्रि 9 बजे राजकीय वाहन से बीकानेर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
श्री मूलचंदानी 29 अक्टूबर (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे जिला कारागृह का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे खाजूवाला बॉर्डर का भ्रमण करेंगे। वे 30 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे राजकीय वाहन से बीकानेर से प्रस्थान करेंगे।
