जयपुर। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के चुनाव में अभिमन्यु शर्मा ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर संगठन में अपनी पकड़ कायम रखी है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अभिमन्यु शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए संघ का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया।
कड़े मुकाबले में 10 वोट के अंतर से जीते शर्मा
जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिमन्यु शर्मा को 240 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोगेंद्र सिंह को 230 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अभिमन्यु शर्मा ने 10 मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव में कुल 639 मतदाताओं में से 619 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि एक मत निरस्त किया गया। इस प्रकार शर्मा, इस मुकाबले को जितने में कामयाब रहे। निर्वाचन अधिकारी ने अभिमन्यु शर्मा को विजयी घोषित किया। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद की पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

