मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में रोडेक कैम्पस कनेक्ट सत्र का आयोजन

अपडेट:

जयपुर, 30 अक्टूबर। शुक्रवार को स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में स्नातक चतुर्थ वर्ष, इंटर्नशिप तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए रोडेक फार्मा लिमिटेड द्वारा रोडेक कैम्पस कनेक्ट सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डेयरी क्षेत्र की आम चुनौतियों से अवगत कराना, प्रैक्टिकल केस चर्चा, पशुचिकित्सा दवा उद्योग का अनुभव तथा पशुचिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से विद्यार्थियों को अवगत कराना था। संस्थान के अधिष्ठाता प

शेयर करें
पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में रोडेक कैम्पस कनेक्ट सत्र का आयोजन

जयपुर, 30 अक्टूबर। शुक्रवार को स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में स्नातक चतुर्थ वर्ष, इंटर्नशिप तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए रोडेक फार्मा लिमिटेड द्वारा रोडेक कैम्पस कनेक्ट सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डेयरी क्षेत्र की आम चुनौतियों से अवगत कराना, प्रैक्टिकल केस चर्चा, पशुचिकित्सा दवा उद्योग का अनुभव तथा पशुचिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से विद्यार्थियों को अवगत कराना था। संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पशुचिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर विद्यमान हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। प्रो. मीना ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार किसी एक क्षेत्र को चुनकर उसमें ज्ञान और कौशल विकसित कर विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। रोडेक फार्मा के तकनीकी प्रबंधक डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि रोडेक कनेक्ट कंपनी द्वारा चलाया जा रहा एक शैक्षणिक पहल है जिसमें पशुचिकित्सा विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर पशुओं के इलाज में आ रही प्रमुख समस्याओं के बारे में तथा फार्मास्यूटिकल कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जागरुक करना है। उन्होंने रोडेक फार्मा द्वारा पशुओं के लिए बनाई जा रही विभिन्न तरह की दवाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए एक संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें संजू कजला, भावना शर्मा तथा  शिवराज गुर्जर विजय रहे। यह कार्यक्रम संस्थान के पशुचिकित्सा क्लीनिकल परिसर प्रभारी डाॅ. सुरेश कुमार झीरवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार · 30 अक्टूबर 2026, 04:56 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें