मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्यों के लिए प्राप्त नाम — निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, 26 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे तक ले सकेंगे अभ्यर्थिता वापस

अपडेट:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्यों के लिए प्राप्त नाम — निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, 26 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे तक ले सकेंगे अभ्यर्थिता वापस चूरू, 24 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्य पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन— पत्रों की शनिवार को संवीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकार

शेयर करें

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026

जिला परिषद सदस्यों के लिए प्राप्त नाम — निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, 26 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे तक ले सकेंगे अभ्यर्थिता वापस

चूरू, 24 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्य पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन— पत्रों की शनिवार को संवीक्षा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि चूरू जिला परिषद सदस्य के लिए प्राप्त हुए नाम निर्देशन— पत्रों की शनिवार को संवीक्षा के बाद वार्ड संख्या 02 के लिए तीजा, वार्ड संख्या 08 के लिए परमेश्वरी एवं उषा कंवर, वार्ड संख्या 12 के लिए मनीष कुमार एवं जगदीश प्रसाद, वार्ड संख्या 15 के लिए बन्नाराम मेघवाल, वार्ड संख्या 17 के लिए मुकेश कुमार मेघवाल, वार्ड संख्या 18 के लिए हेतराम, राजेन्द्र व संतोष देवी, वार्ड संख्या 30 के लिए संजय कुमार आदि अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन — पत्र अस्वीकृत किए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि सोमवार, 26 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद 26 अक्टूबर, 2026 को चुनाव प्रतीकों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 24 अक्टूबर 2026, 07:09 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें