मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली पर आमजन के बीच पहुंचकर दी शुभकामनाएं, सांगानेरी गेट से न्यू गेट तक पैदल घूमकर देखी बाजार की सजावट

अपडेट:

जयपुर, 8 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के अवसर पर रविवार को रात्रि में सपरिवार जयपुर के परकोटा पहुंचकर आमजन से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। रास्ते में जगह-जगह पर आमजन ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ बच्चों को दुलार कर चॉकलेट दी, युवाओं से हाथ मिलाया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आमजन

शेयर करें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली पर आमजन के बीच पहुंचकर दी शुभकामनाएं, सांगानेरी गेट से न्यू गेट तक पैदल घूमकर देखी बाजार की सजावट

जयपुर, 8 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के अवसर पर रविवार को रात्रि में सपरिवार जयपुर के परकोटा पहुंचकर आमजन से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। रास्ते में जगह-जगह पर आमजन ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ बच्चों को दुलार कर चॉकलेट दी, युवाओं से हाथ मिलाया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आमजन के बीच रहकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए न्यू गेट तक आमजन के साथ पैदल घूमकर बाजार की सजावट को देखा।

इस दौरान जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, पार्षद पुनीत कर्नावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

———-

ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 08 नवम्बर 2026, 11:47 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें