मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

मंत्री सुमित गोदारा ने काकड़वाला में की चुनावी सभा, भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का किया आह्वान

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

लूणकरणसर। राजस्थान सरकार के मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के काकड़वाला गांव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पंचायतीराज चुनाव में भाजपा…

शेयर करें
मंत्री सुमित गोदारा ने काकड़वाला में की चुनावी सभा, भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का किया आह्वान
Sumit Godara

लूणकरणसर। राजस्थान सरकार के मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के काकड़वाला गांव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पंचायतीराज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर पंचायत समिति और जिला परिषद में पार्टी का नेतृत्व स्थापित करने की अपील की।

सभा में लूणकरणसर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 25 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माया रामदयाल बिश्नोई तथा जिला परिषद के वार्ड संख्या 34 से श्रीमती संतोष महेंद्र धतरवाल के समर्थन में प्रचार किया गया। मंत्री गोदारा ने दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया।

#फूलदेसर सहनीवाला में की सभा

लूणकरणसर पंचायत समिति वार्ड न 27 से श्रीमती कविता सतपाल कड़वासरा,जिला परिषद वार्ड न 34 से श्रीमती संतोष महेंद्र धतरवाल के लिए आयोजित चुनावी सभा में विजयी बनाकर भाजपा का प्रधान व प्रमुख बनाने का आह्वान ।

चुनावी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशियों की जीत के साथ पंचायत समिति में प्रधान और जिला परिषद में प्रमुख बनाने का लक्ष्य सामने रखा गया। मंत्री ने शिक्षित और विकसित लूणकरणसर के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें