लूणकरणसर (बीकानेर)। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत लूणकरणसर पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जानकारी के अनुसार, तीसरे दिन कुल 28 नामांकन पत्र भरे गए। इनमें भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से जुड़े प्रत्याशियों ने भी चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
पंचायत समिति के 27 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है। प्रमुख राजनीतिक दल अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से चुनावी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मतदाताओं तक पहुंच बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
