मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर, 22 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में गुरुवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और…

शेयर करें
जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

बीकानेर, 22 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में गुरुवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सागर तथा रायसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दल के कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली और केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने कार्मिकों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन नियमों के अनुरूप जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी स्वाति शर्मा और प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग भी साथ रहे।

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें