जयपुर। राजस्थान में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में जयपुर से एक अच्छी पहल सामने आई है। खेल एवं युवा मामलों के मंत्री और ओलंपियन कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर शहर में 46 से अधिक जिम में बिना शुल्क फिटनेस सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी है। इस पहल का संदेश है— ‘फिटनेस एट नो कॉस्ट, जीरो एक्सक्यूज’, यानी फिट रहने के लिए अब कोई बहाना नहीं।
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वीडियो के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल में जनरेशन अल्फा के बच्चों और युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक को फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
