मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर: सीएम ने जल आपूर्ति को लेकर दिए निर्देश

अपडेट:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेयजल आपूर्ति में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जल परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देने को कहा।

शेयर करें
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और बजट घोषणाओं को जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल आमजन की मूलभूत आवश्यकता है और इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने और जनता का विश्वास अर्जित करने को कहा।

बैठक में दिए गए निर्देश

मुख्यमंत्री ने लम्बित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल भवन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने और पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

  • स्थायी जल स्रोतों के संरक्षण एवं बेहतर जल प्रबंधन पर जोर।
  • जल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान।
  • जल जीवन मिशन के तहत अधिकाधिक घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें