श्रीगंगानगर में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को हुई।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए।
जल गुणवत्ता और हर घर जल प्रमाणीकरण पर जोर
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए समय-समय पर पानी के नमूने लेकर पानी की जांच करें। जहां नमूने अमानक पाए जाते हैं, वहां पानी की गुणवत्ता सही करके पानी के नमूने दुबारा लिए जाएं।
