मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सीकर में संरक्षित वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

अपडेट:

सीकर के देवीपुरा बीड़ में संरक्षित वन भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। सोमवार 23 नवम्बर 2026 को प्रशासन और पुलिस के सहयोग से यह कार्यवाही की गई।

शेयर करें
सीकर में वन ब्याही अतिक्रमण हटाया गया
— Times of Rajasthan

सीकर, 23 नवम्बर। वन मंडल सीकर के अंतर्गत देवीपुरा बीड़ स्थित संरक्षित वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार 23 नवम्बर 2026 को प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमी द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित पक्की चारदीवारी एवं टिन शेड को हटाया गया। यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली। मौका मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस जाब्ते एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।

  • कार्यवाही के दौरान उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार, सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार, सहायक वन संरक्षक मुख्यालय कीर्ति राठौड़, सहायक वन संरक्षक वन्यजीव देवेंद्र राठौड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी ग्रेड-प्रथम श्रवण झाझड़िया, क्षेत्रीय वन अधिकारी रणजीत खीचड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सैनी सहित सीकर रेंज का समस्त स्टाफ एवं वन मंडल सीकर का गश्ती दल उपस्थित रहा।

उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। वन भूमि एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण विभाग की प्राथमिकता है तथा वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अनाधिकृत कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें