जयपुर,एनएसआई मीडिया। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहने के विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यालय से चौमू चौराहे तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन निकाला। इस प्रदर्शन में बीजेपी के पदाधिकारी और जयपुर शहर -ग्रामीण से जुड़े लोग शामिल हुए।
राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
वहीं, राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहने के विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। बीजेपी कार्यकर्ताओं प्रदेश बीजेपी कार्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। यहां उन्होने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा सहित महिला व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।