- मथुरागेट थाना और डीएसटी टीम ने दिल्ली निवासी शातिर चंदू देशवाल को दबोचा; जयपुर कमिश्नरेट के एक गंभीर मामले में है इनामी
भरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,10 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
लेखक Piyush purohit
अपडेट:
मथुरागेट थाना और डीएसटी टीम ने दिल्ली निवासी शातिर चंदू देशवाल को दबोचा; जयपुर कमिश्नरेट के एक गंभीर मामले में है इनामी जयपुर 25 मई। भरतपुर जिला पुलिस ने रंगदारी और व्यापारियों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले…
भरतपुर
जयपुर 25 मई। भरतपुर जिला पुलिस ने रंगदारी और व्यापारियों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के समन्वय तथा वृत्ताधिकारी शहर आशिमा वासवानी (आएपीएस प्रो.) के सुपरविजन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मथुरागेट थाना और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कपड़ा शोरूम संचालक से ₹10 लाख की रंगदारी मांगने के मुख्य आरोपी और ₹5000 के इनामी बदमाश को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
टिप्पणियां
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।