बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. सुरेंद्र सिंह द्विवेदी के पैतृक गांव बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने हरीश द्विवेदी से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनकी दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल बनाए रखने की शक्ति मिले, यही ईश्वर से कामना है।

