मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

आमजन की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें—डॉ. आरुषि मलिक बांसवाड़ा जिला प्रभारी सचिव ने राजस्थान संपर्क 181 पर शिकायतों की समीक्षा की जिले में 98.53 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

अपडेट:

जयपुर, 26 अक्टूबर। बांसवाड़ा जिला प्रभारी सचिव एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की शासन सचिव डॉ. आरुषि अजेय मलिक ने सोमवार को राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का दौरा कर आमजन की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि बांसवाड़ा जिले में दर्ज कुल 52,341 शिकायतों में से 51,574 का निस्तारण किया जा चुका है। जिले की शिकायत निस्तारण दर 98.53 प्रतिशत है तथा 767 प्रकरण लंबित हैं। निस्तारित प्रकरणों में से 35,306 में राहत

शेयर करें
आमजन की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें—डॉ. आरुषि मलिक 
 बांसवाड़ा जिला प्रभारी सचिव ने राजस्थान संपर्क 181 पर शिकायतों की समीक्षा की 
 जिले में 98.53 प्रतिशत शिकायतों का

जयपुर, 26 अक्टूबर। बांसवाड़ा जिला प्रभारी सचिव एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की शासन सचिव डॉ. आरुषि अजेय मलिक ने सोमवार को राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का दौरा कर आमजन की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा में बताया गया कि बांसवाड़ा जिले में दर्ज कुल 52,341 शिकायतों में से 51,574 का निस्तारण किया जा चुका है। जिले की शिकायत निस्तारण दर 98.53 प्रतिशत है तथा 767 प्रकरण लंबित हैं। निस्तारित प्रकरणों में से 35,306 में राहत प्रदान की गई है।

डॉ. मलिक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बांसवाड़ा के शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का फीडबैक लिया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं के साथ जिले के संबंधित अन्य अधिकारी भी जुड़े। विश्वजीत सुराणा एवं मोहित ने राजस्व, नितेश एवं कपिल ने बिजली, अर्फित एवं गोविंद ने पेयजल तथा जितेंद्र एवं कैलाश ने नगरीय सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

डॉ. मलिक ने अतिरिक्त जिला कलक्टर, बांसवाड़ा को संबंधित विभागों से समन्वय कर लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिलेभर में क्षेत्रीय दौरे कर आमजन की समस्याएं जानने और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. मलिक ने शिकायतों की निगरानी एवं विश्लेषण के लिए विकसित संपर्क एआई प्रणाली का अवलोकन किया और इसकी सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान संपर्क 181 पर आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं प्रभावी निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। ..... ईशा/ ऋचा

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 26 अक्टूबर 2026, 03:39 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरा किया रक्षाबंधन का वादा , आशा सहयोगिनी बहनों को मिला उपहार आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि अब प्रतिमाह मिलेंगे 5 हजार 455 रुपये , 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा लाभ

राजस्थान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्च

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश चंदलाई ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

राजस्थान

ब्रिक्स संसदीय मंच वैश्विक चुनौतियों के समाधान का सशक्त माध्यम :  श्री देवनानी— संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का पक्षधर बने विश्व समुदाय , लोकतांत्रिक संस्थाओं में सार्थक चर्चा और संसदीय मर्यादाओं का पालन आवश्यक

राजस्थान