August 1, 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को संयोजक बनाया

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने “वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के लिए प्रदेश और संभाग टोली स्तरीय टोलियों का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार “वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के संचालन हेतु प्रदेश और संभाग टोली में पार्टी के नेताओं को शामिल किया गया है।


प्रदेश महांमत्री जीतेन्द्र गोठवाल की और से जारी आदेश में प्रदेश स्तरीय टोली में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को संयोजक बनाया गया है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और अलप संख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खां मेवाती को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा जोगेंद्र राजपुरोहित को टोली में शामिल किया गया है।


बिहारी लाल बिश्नोई को जोधपुर संभाग का दायित्व

पूर्व विधायक और ऊर्जावान लीडर बिहारी लाल बिश्नोई को बीजेपी राजस्थान ने “वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत महत्व पूर्ण जिम्मेवारी दी है। उन्हें जोधपुर संभाग में अभियान को गति देने के लिए दायित्व दिया है। इसी प्रकार बीकानेर संभाग में “वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के लिए पूर्व सांसद स्वामी सुमेधनन्द सरस्वती,जयपुर के लिए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,भरतपुर संभाग के लिए पूर्व सांसद जसकौर मीणा और उदयपुर के लिए पुखराज पहाड़िया,और कोटा संभाग के लिए पूर्व सांसद कनकमल कटारा को दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *