मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर नगर निगम चुनाव: वार्ड 66 में शिक्षा,विकास और बदलाव का चेहरा बनकर उभरीं निर्दलीय प्रत्याशी संजना कंवर

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम के वार्ड 66 में इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं संजना कंवर को वार्ड में शिक्षा और बदलाव के…

शेयर करें
बीकानेर नगर निगम चुनाव: वार्ड 66 में शिक्षा,विकास और बदलाव का चेहरा बनकर उभरीं निर्दलीय प्रत्याशी संजना कंवर

मुख्य बातें

  1. वार्डवासियों एवं महिला मतदाताओं का मिल रहा अपार समर्थन
  2. सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं
  3. वार्ड में परंपरागत दलों के प्रत्याशियों के मुकाबले संजना कंवर की उम्मीदवारी को लेकर खासा उत्साह

बीकानेर। नगर निगम के वार्ड 66 में इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं संजना कंवर को वार्ड में शिक्षा और बदलाव के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, वार्ड में परंपरागत दलों के प्रत्याशियों के मुकाबले संजना कंवर की उम्मीदवारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्षेत्र के कई मतदाताओं का कहना है कि इस बार वार्डवासी दलगत आधार पर मतदान करने के बजाय एक शिक्षित और स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता देने के मूड में हैं। उनका मानना है कि प्रशासनिक कामकाज की समझ रखने वाला और बिना राजनीतिक दबाव में आए फैसले लेने में सक्षम प्रतिनिधि ही वार्ड के विकास के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

संजना कंवर की उम्मीदवारी का समर्थन करने वालों का तर्क है कि वे वार्ड की स्थानीय निवासी हैं और क्षेत्र की गलियों व परिवारों से उनका सीधा जुड़ाव है। इसके साथ ही वार्ड विकास से जुड़ी योजनाओं, बजट और बुनियादी सुविधाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने का भरोसा भी उनके समर्थकों की ओर से दिलाया जा रहा है।

वार्ड के युवाओं और महिला मतदाताओं में भी संजना कंवर की उम्मीदवारी को लेकर सक्रिय समर्थन देखा जा रहा है। इसे राजनीतिक पर्यवेक्षक जातिगत और दलगत समीकरणों से हटकर एक नए रुझान के रूप में देख रहे हैं।

संजना कंवर सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में हैं। उनकी प्रचार मुहिम को क्षेत्र में मिल रहे जन-समर्थन ने स्थापित राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें