बीकानेर 30 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बुधवार को बीकानेर पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
संविधान बचाओ रैली सभा और स्व. प्रो अशोक आचार्य की पुण्यतिथि के लिए बीकानेर आये गहलोत का रेलवे स्टेशन और सर्किट हाउस में स्वागत किया गया।
सर्किट हाउस में स्वागत – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का देहात कांग्रेस के अध्यक्ष बिश्नाराम सियाग की अगुवाई में 51 किलो की बड़ी तिरंगी माला और शाल साफा पहनकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बुलाकी दास कल्ला, गोविंदराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी, विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, विधायक और प्रभारी श्रीमती शिमला नायक, अरविन्द मिड्ढा , पार्षद आनंद सिंह सोढा,पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, शिवलाल गोदारा, डॉ. राजेंद्र मुंड, मंगलाराम गोदारा, पवन गोदारा, विधायक सोहन नायक, मंगलाराम गोदारा, विधायक डूंगर राम गैदर, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।