मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती पर शनिवार प्रातः 6 बजे अमर जवान ज्योति से शुरू होगी ‘रन फॉर यूनिटी’

अपडेट:

सवाई मानसिंह स्टेडियम का चक्कर लगाकर टोंक रोड , रामबाग सर्किल एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति पर संपन्न होगी दौड़

शेयर करें
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती पर शनिवार प्रातः 6 बजे अमर जवान ज्योति से शुरू होगी ‘रन फॉर यूनिटी’
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर , 30 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर , शनिवार को जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे अमर जवान ज्योति (जनपथ) के सामने से होगा।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि दौड़ में शामिल प्रतिभागी अमर जवान ज्योति से प्रारंभ होकर सवाई मानसिंह स्टेडियम का पूर्ण चक्कर लगाकर टोंक रोड से रामबाग सर्किल एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल से पुन: अमर जवान ज्योति आएंगे।

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता , अखंडता एवं आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें