मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

श्रीगंगानगर में पुलिस लाइन टेनिस कोर्ट पर टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन

अपडेट:

श्रीगंगानगर, 24 अक्टूबर – गंगानगर स्थापना दिवस के उपलक्ष में पुलिस लाइन टेनिस कोर्ट में टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी से डीआईओ श्री परमजीत सिंह और एजीएम बीएसएनएल श्री संजय सुमन ने उद्घाटन किया।

शेयर करें
पुलिस लाइन टेनिस कोर्ट में टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

श्रीगंगानगर, 24 अक्टूबर – गंगानगर स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को पुलिस लाइन टेनिस कोर्ट में टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन में एनआईसी से डीआईओ श्री परमजीत सिंह और एजीएम बीएसएनएल श्री संजय सुमन ने भाग लिया। कोच हरजिंदर सिंह और पीटीआई नवदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को मिला उत्साहवर्धन

उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना का विकास करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह, समर्पण एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के खेल आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा टेनिस के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर प्रदान करेंगे।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें