August 3, 2025

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

बीकानेर। स्यायु बाबा सेवा समिति, नवयुवक मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी (शहर एवं गंगाशहर मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के उद्देश्य से 108 वृक्षारोपण कार्यक्रम स्यायु बाबा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

शहर जिला मंत्री कौशल शर्मा बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय वृक्ष लगाए गए, जिनमें पीपल, नीम, आम, अशोक, बेलपत्र आदि प्रमुख रहे। अविनाश पुरोहित के अनुसार आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि गौ-संवर्धन की दिशा में सकारात्मक संदेश देना भी रहा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गंगाशहर व शहर मंडल के कार्यकर्ताओं, समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की आधारशिला है।


इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़, जिला संयोजक सत्यप्रकाश जी आचार्य , शहर जिलामंत्री कौशल शर्मा , गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल , जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल , मुक्ताप्रसाद मंडल महामंत्री सुभाष पुरोहित , मंहत ओमगिरी जी पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार आदि वक्ताओं ने गौ माता की सेवा व संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि वृक्षों की तरह गायें भी पृथ्वी पर संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर लालू महाराज, गोरिया महाराज, भंवर जी, राम जी, सेठी किराडू, रमेश बाबू पुरोहित , बैकसा आदि 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पंडित मुनि महाराज ने सभी उपस्थित सदस्यों के साथ वृक्षों की देखरेख का संकल्प लिया। समिति द्वारा भविष्य में और अधिक पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *