
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें उन्हें केंद्र सरकार से पूछा था कि पहलगाम हमले के बाद किन देशों ने भारत का सपोर्ट किया। जेपी नड्डा ने उन सभी देशों की लिस्ट राज्यसभा में पेश की।
जेपी नड्डा ने कहा कि खरगे जी ने कल कहा था कि जिन लोगों ने पहलगाम का हमला किया वो कहां हैं? तो मैं बताता हूं कि ऑपरेशन महादेव में वो जमींदोज हो गए। मैं पीएम मोदी और सभी पार्टियों को बधाई दूंगा जिन्होंने टीम इंडिया के रूप में दुनिया में भारत की बात रखी।
किन देशों ने भारत का सपोर्ट किया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी नैरेटिव सेट किया जा रहा है कि कोई देश साथ नहीं आया। 61 देशों ने हेड ऑफ स्टेट के जिसमें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति शामिल हैं। इस संदेश में उन्होंने कहा कि वो पहलगाम हमले की निंदा करते हैं। 35 संदेश विदेश मंत्रियों के हैं। 38 मैसेज सांसदों और पूर्व हेड के हैं। 43 संदेश डिप्लोमेटिक मिशन के। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम हमले की निंदा की है। क्वॉड ने पहलगाम हमले की निंदा की है। ब्रिक्स ने निंदा की है। सेंट्रल एशिया एशियन कंट्री ने इस हमले की निंदा की थी। इंडिनय ओसन रिम एसोसिएशन ने निंदा की। पराग्वे के राष्ट्रपति ने निंदी की है। यूरोपीय यूनियन, फ्रांस और जर्मनी ने निंदा की है।