July 31, 2025

बीकानेर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हेंमत कुमार शर्मा बीकानेर के नए आईजी पुलिस होंगे। शानिवार देर रात में जारी स्थान्तरण सूचि में श्री शर्मा को पुलिस महानिरीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ए.टी.एस.), जयपुर से बीकानेर पदस्थापन के आदेश हुए है।

पहले भी बीकानेर रहे है शर्मा
जानकारी के अनुसार हेमंत कुमार शर्मा बीकानेर में पुलिस वृताधिकारी बीकानेर शहर के पद पर रहे है।
ओम प्रकाश पासवान होंगे पुलिस आयुक्त जोधपुर
बीकानेर आईजी पुलिस के पद पर लगभग तीन वर्ष से भी अधिक रहे ओम प्रकाश पासवान को नए आदेशों में पुलिस आयुक्त जोधपुर के पद पर लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *