जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने मंगलवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की।
यह मुलाकात को बीकानेर कांग्रेस में हाल ही में वायरल हुए ऑडियो/वीडियो विवाद के ठीक बाद हुई है। जानकारी के अनुसार मुलाकात में गहलोत को पूरा प्रकरण विस्तार से बताया ।
वायरल ऑडियो के बाद मुलाकात
यह मुलाकात बीकानेर कांग्रेस में हाल ही में वायरल हुए ऑडियो/वीडियो विवाद के ठीक बाद हुई है। विवाद में गोविंद राम मेघवाल पर स्वर्गीय नेता रामेश्वर डूडी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा था, जिसे मेघवाल ने साजिश और AI एडिटेड बताकर खारिज किया था। इसके बाद पार्टी में आंतरिक घमासान बढ़ गया है।
पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा – आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से शिष्टाचार मुलाकात कर हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए भारी नुकसान के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान किसानों की बर्बाद हुई फसलों को लेकर आपदा प्रबंधन के तहत शीघ्र मुआवजा एवं राहत प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखी, ताकि वे इस कठिन समय से जल्द उबर सकें। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना अत्यंत आवश्यक है।
सरकार से मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।