August 1, 2025

बीकानेर। बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, विधायक जेठानंद व्यास ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में बताया।

प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने 1951में जन संघ स्थापना से लेकर बीजेपी के वर्तमान कार्यकाल को रेखंकित किया और कहा की जन संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसके बाद फिर से संगठन को खड़ा किया गया। इस काल खंड के दौरान कार्यकर्ताओं ने मीसा बंदी का दौर देखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। लेकिन नेता और कार्यकर्ता घबराये नहीं बल्कि डट कर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा हमारी पार्टी एक ऐसा दल है, जिसका कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है मुख्यमंत्री बनता है प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष बनता है और पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वहन करता है हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा हमारे नेताओं ने एमरजेंसी का दंश ने झेला है बीकानेर से ओम झालानी, सोमदत्त श्रीमाली, ओम आचार्य, द्वारका तिवाड़ी, रिखबदास बोडा,नंदलाल व्यास ने पार्टी को समय दिया पार्टी के लिए बलिदान दिया, अपना जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया आज हम उनके लगाए वृक्ष की छांव ले रहे है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा 2 सीट से 303 सीट तक का सफर हमारी पार्टी ने तय किया दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।
पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा जब पार्टी की शुरुआत हुई उस समय बहुत संघर्ष से पार्टी जूझ रही थी आज हर कार्यकर्ता की मेहनत और लगन से पार्टी के संस्थापक सदस्यों के सपनों को साकार किया जा रहा है।

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा हर वर्ग को साथ लेकर चलना हमारे संगठन की खूबसूरती है आज महिलाओं को विधायक, महापौर, जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी महिलाओं को नेतृत्व भी दे रही है और सम्मान भी दे रही है जिसका नतीजा है बीकानेर में आज 7 में से 6 विधायक हमारे है। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


आज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला मंत्री कौशल शर्मा,ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, अनु सुथार, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, ओम सोनगरा, श्याम सिंह हांडला, प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, दिनेश सांखला, विशाल गोलछा, विशाल गहलोत, कमल गहलोत, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, ओम प्रकाश मीणा, मुकेश ओझा, अजय खत्री, सुशील शर्मा, निशांत गौड, गजेंद्र भाटी, विनायक पारीक, आरती आचार्य, किशन चौधरी, कमल आचार्य, जेपी व्यास, सुमन शेखावत, राजकुमार किराडू, इंदु वर्मा, राम कुमार व्यास, अशोक चांवरिया, विनोद करोल, भगवती स्वामी, राजकुमारी बेद, अरुण सोलंकी, कमल सैन, अनिल हर्ष, राहुल पारीक, संगीता शेखावत, निर्मला खत्री, अंकित तंवर, पुखराज स्वामी, जितेंद्र गहलोत, मूलचंद सोलंकी, मनीष बाफना, विनायक पारीक, नंदू गहलोत, राधा खत्री, सुमन जोशी, सुषमा बिस्सा, सुधा आचार्य, सुनीता हटीला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *