बीकानेर। दीपावली के त्योहार पर शगुन के नाम पर ताश खेलने की परंपरा अब जुए के रूप में बदलती नजर आ रही है। बीकानेर शहर में कई स्थानों पर खुलेआम ताश के पत्तों पर रुपये के दांव लगाए जा…
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, वजीरपुर एवं गंगापुर सिटी पंचायत समितियों में होने वाले निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं संबंधित विकास अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवे
जयपुर , 10 नवंबर। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल
वीक के अंतर्गत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेशालय परिसर में
पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण
कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक
(सिस्टम) सुनील चंद बंसल ने विभाग के
कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने , ऊर्जा एवं जल संरक्षण करने , पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने ,
सिंगल यूज
प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा ई-वेस्ट को कम करने की शपथ दिलाई। इस दौरान
सभी कार
जयपुर , 10 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री वी.
श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी
(रेरा) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रियल एस्टेट परियोजनाओं
के पंजीकरण , निर्माण
कार्यों की प्रगति , उपभोक्ताओं
की शिकायतों के निस्तारण तथा प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने नगरीय विकास एवं आवासन
विभाग तथा स्थानीय स्वशासन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के
निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लेआउट प्ल
जयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सोमवार को
बीकानेर शहर में भव्य भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा निकाली गई।
अंतरराष्ट्रीय योग गुरु नवीन-दा हीलर
के कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग
लिया। यात्रा के दौरान वातावरण प्रभु श्रीराम और हनुमानजी भक्ति से सराबोर नजर
आया।
आयोजन से जुड़े श्री पुनीत शर्मा ने
बताया कि यात्रा का शुभारंभ रतन बिहारी पार्क से हुआ। यहां से प्रभु श्रीराम और
ह
दीपावली के अवसर पर स्नेह-मिलन और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय में विभिन्न मीडिया संस्थानों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को त्यौहार के अवसर पर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और सामान्य प्रशासनिक गतिविधियों के विषय में संवाद किया।
कलक्टर ने जिला मुख्यालय में बेहतर सामुदायिक और नागरिक सुविधाओं के बारे में जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में पत्रकारों से
जयपुर , 10 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्य के नगरीय विकास
एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा मंगलवार को बहरोड विधायक एवं
पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर स्थित आवास पर पहुंचे और उनके
चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि दी तथा शोक संतृप्त
परिवारजनों को सांत्वना दी।
श्री मेघवाल ने डॉ. जसवंत सिंह को याद कर कहा कि
अलवर व राजस्थान के चहुंमुखी विकास में उनके अमूल्य योगदान को कभी भूलाया नहीं