नई दिल्ली में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में विद्युत मंत्रालय का मंडप पिछले एक दशक में विद्युत सेक्टर की पहलों और उपलब्धियों को प्रदर्शित कर रहा है। विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने कल इस मंडप का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था

इस मंडप में संवादमूलक प्रदर्शनियां, इमर्सिव जोन, काइनेटिक वॉल, एनामॉर्फिक 3डी डिस्प्ले, रोटेटिंग एलईडी, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) मॉडल, 3डी परियोजना मॉडल तथा स्मार्ट होम की व्यवस्था की गई है। स्मार्ट होम में ऊर्जा-कुशल उपकरणों और स्मार्ट ऊर्जा समाधानों का प्रदर्शन किया गया है।

  • कार्बन कैप्चर, उपयोग एवं भंडारण (सीसीयू) तथा हरित रसायन नवाचार
  • प्लाज्मा ऑक्सी-गैसीकरण के माध्यम से अपशिष्ट से हरित हाइड्रोजन का उत्पादन
  • पुडिमडाका हरित हाइड्रोजन हब मॉडल
  • सीओ ₂ बैटरी (क्लोज्ड ब्रेटन साइकिल), वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (वीआरएफबी), बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली
  • परमाणु ऊर्जा जागरूकता अभियान
  • पीजी अमृत (पारेषण क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग)
  • 1100 केवी एसी ट्रांसमिशन
  • क्षेत्रीय विकास केंद्र
  • पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं
  • जीएलओएफ तथा एनएचपीसी की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली

स्रोत: Times of Rajasthan