स्वस्थ एवं फिट श्रीगंगानगर के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 6 दिसंबर 2026 को श्रीगंगानगर में 'श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन 2026' का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहीद मेजर हरबंस सिंह चहल को समर्पित रहेगा।
सोसायटी अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के अनुसार साइक्लोथान के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
तीन श्रेणियों में होगा आयोजन
आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग एवं शारीरिक क्षमता के प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें 42 किलोमीटर की सहनशक्ति चुनौती, 25 किलोमीटर की फिटनेस राइड तथा 10 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए 8 से 10 किलोमीटर की मनोरंजक एवं जनसामान्य साइकिल राइड शामिल है।
- 42 किलोमीटर की सहनशक्ति चुनौती प्रातः 6ः30 बजे प्रारंभ होगी, जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का निर्धारित समय रहेगा।
- 25 किलोमीटर की फिटनेस राइड प्रातः 7ः00 बजे शुरू होगी और इसे पूरा करने के लिए 1 घंटा 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
- 8 से 10 किलोमीटर की मनोरंजक एवं जनसामान्य राइड प्रातः 8ः15 बजे प्रारंभ होगी।
