- आचार की टंकियों में मिले मच्छर, मकड़ियां, जाले और मृत छिपकलियां
- करीब 85 हजार किलो आचार एवं कच्चा माल नष्ट करवाने के लिए सीज, परिसर सील
- पायोनियर नेचुरल प्रोडक्ट्स में भी मिलीं अनियमितताएं
जयपुर, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन तथा प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देशन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण श्री अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड्स पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान करीब 85 हजार किलोग्राम आचार एवं आचार बनाने के लिए रखे कच्चे माल को नष्ट करवाने के लिए सीज किया गया।
आचार की टंकियों में मिली गंदगी और मृत छिपकलियां—
