Skip to content
BREAKING

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

Updated:

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के सतर्कता भवन में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय सतर्कता आयुक्त श्री ए. एस. राजीव और सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण वशिष्ठ ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के सतर्कता भवन में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय सतर्कता आयुक्त श्री ए. एस. राजीव और सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण वशिष्ठ ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है जिसका विषय है - “ सत्यनिष्ठा से समृद्धि ”।

आयोग ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों और संगठनों को 17 अगस्त से 16 नवंबर, 2026 तक तीन माह का निवारक सतर्कता अभियान चलाने की भी सलाह दी है। सतर्कता प्रशासन पर सार्थक प्रभाव डालने के उद्देश्य से इस अभियान में निम्न प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: (i) लंबित शिकायतों का निपटान, (ii) लंबित मामलों का निपटान, (iii) क्षमता निर्माण कार्यक्रम, (iv) डिजिटल पहल और (v) अनुबंध प्रबंधन।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत आयोग ने 30 अक्टूबर, 2026 को “प्रौद्योगिकी के माध्यम से परिवर्तन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News