Skip to content
BREAKING

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Updated:

श्रीगंगानगर, 30 अक्टूबर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें आमजन को शुद्व पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के साथ- साथ आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

श्रीगंगानगर, 30 अक्टूबर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें आमजन को शुद्व पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के साथ- साथ आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए समय- समय पर पानी के नमूने लेकर पानी की जांच करें। जहां नमूने अमानक पाए जाते हैं, वहां पानी की गुणवत्ता सही करके पानी के नमूने दुबारा लिए जाएं। जिन विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्र व स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल कनेक्शन नहीं है, वहां पानी के कनेक्शन तुरंत जारी करें, ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि हर घर जल प्रमाणीकरण शत प्रतिशत करवाएं एवं जिन कार्यों का विवरण आईएमआईएस की साइट पर अपलोड नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता से अपलोड करें।

पंचायती राज आम चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही जल अर्पण कार्यक्रम तुरंत शुरू करें एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित एजेंडे पर चर्चा हुई। जैसे जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा, 100 प्रतिशत हर घर जल प्रमाणीकरण प्रगति, जल सेवा आकलन एवं सुजलाम भारत आईडी क्रिएशन की प्रगति, जल गुणवत्ता निगरानी, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा, अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत एवं प्रगति रथ योजनाओं की समीक्षा संबंधी एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया।

एनआईसी की ओर से जल बंधु एप से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में एसई मोनेटरिंग श्री मोहनलाल अरोड़ा ने जिले में पेयजल व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक प्रथम श्री प्रशोतम लाल, अधिशासी अभियंता श्री मोनिंदरजीत सिंह, श्री प्रकाश चौधरी, श्री राकेश बिश्नोई, श्री पराग स्वामी, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, स्वच्छ भारत मिशन के जिला संबंधित श्री हरविंदर सिंह, श्री कपिल शर्मा सहित विभाग के सहायक अभियंतागण एवं जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण मौजूद रहे।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News