Skip to content
हिन्दी
BREAKING

डॉ. रवि प्रकाश शर्मा बने राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष

Updated:

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति के तहत जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा को राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल (RAHC), जयपुर का…

डॉ. रवि प्रकाश शर्मा बने राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति के तहत जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा को राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल (RAHC), जयपुर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव राकेश कुमार शर्मा की ओर से जारी किया गया।

डॉ. रवि प्रकाश शर्मा वर्तमान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में निदेशक (जनस्वास्थ्य) के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल राज्य में एलाइड एवं हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों और व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में डॉ. शर्मा को काउंसिल का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने को विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद डॉ. शर्मा अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ काउंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से काउंसिल के प्रशासनिक एवं नियामकीय कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.