- टेकफेस्ट, IIT बॉम्बे के सहयोग से ‘आयुषटेक इनोवेट’ पहल शुरू; आयुर्वेद के लिए IPR सुविधा का शुभारंभ और दो MoUs पर हस्ताक्षर
- AIIA-iCAINE ने 52 समस्या विवरणों को सहयोग दिया, 100 से अधिक स्टार्टअप विचारों को मार्गदर्शन प्रदान किया; नौ स्टार्टअप को ₹3 लाख प्रत्येक की सीड फंडिंग
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने अपने इनक्यूबेशन केंद्र AIIA-iCAINE का छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय नवाचार चुनौती का शुभारंभ किया गया। साथ ही , दो रणनीतिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए , आयुर्वेद के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) सुविधा का शुभारंभ किया गया तथा उद्यमिता और डिज़ाइन थिंकिंग पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर AIIA के निदेशक प्रो . ( वैद्य ) पी . के . प्रजापति ने इनक्यूबेटर की प्रमुख उपलब्धियों और पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AIIA-iCAINE आयुर्वेद के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने , उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने तथा आयुर्वेदिक ज्ञान और अनुसंधान को व्यावहारिक समाधानों , उत्पादों एवं उद्यमों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
