Skip to content
BREAKING

स्पीकर श्री देवनानी ने ‘गिविंग गोल चैरिटी मैच’ के पोस्टर का किया विमोचन

Updated:

श्री देवनानी ने जय श्री पेरीवाल स्कूल के छात्रों को दी शुभकामनाएं

स्पीकर श्री देवनानी ने ‘गिविंग गोल चैरिटी मैच’ के पोस्टर का किया विमोचन ,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर , 29 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जय श्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘गिविंग गोल चैरिटी मैच’ के पोस्टर का यहां विधान सभा में गुरूवार को विमोचन किया। श्री देवनानी ने पोस्टर पर शुभकामनाओं के साथ हस्ताक्षर करते हुए आयोजकों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के श्री रूपेन्द्र पेरीवाल और नवीं कक्षा के छात्र अयान , भारत , रूद्रांश व अरमान मौजूद थे।

श्री देवनानी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता एवं जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करने में चैरिटी आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेलों के माध्यम से सेवा , सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों , संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों एवं युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

डॉ. लोकेश/ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News