Skip to content
BREAKING

सेवानिवृत्त शिक्षक ने विद्यालय विकास के लिए 31 हजार रुपये दिए

Updated:

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘भविष्य की उड़ान’ के तहत राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्य

सेवानिवृत्त शिक्षक ने विद्यालय विकास के लिए 31 हजार रुपये दिए
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘भविष्य की उड़ान’ के तहत राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारसोप के सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा ने विद्यालय विकास के लिए 31 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

इस सहयोग राशि का चेक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तुलसीराम गोचर एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना में जमा करवाने के लिए सीडीईओ देवीलाल मीणा एवं एडीपीसी हरकेश लाल मीणा को सौंपा गया।

नवाचार प्रकोष्ठ समग्र शिक्षा जिला प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि योजना के तहत जमा 31 हजार की राशि पर 46 हजार राज्यांश सहित कुल 77 हजार राशि विद्यायल को प्राप्त होगी। इससे विद्यालय में कंप्यूटर प्रिंटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास होगा जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को प्रोत्साहन मिलेगा।

सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा की इस पहल को शिक्षा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया गया। इस पहल का उद्देश्य जनसहयोग के माध्यम से राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों को गति देना तथा विद्यालयों को बेहतर शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करना है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विनोद पारासर, विद्यालय स्टाफ के आकाश जैमन, जितेंद्र बैरवा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

---000---

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News