Skip to content
BREAKING

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने माले, मालदीव में अपना पोर्ट कॉल पूरा किया

Updated:

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस ) - जिसमें आईएनएस तीर , आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज ' सारथी ' शामिल हैं - अपने ' लॉन्ग रेंज ट्रेनिंग डिप्लॉयमेंट ' के हिस्से के रूप में मालदीव के माले में तीन दिन रुकने के बाद 24 अक्टूबर , 2026 को वहां से रवाना हो गया। इस यात्रा क

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने माले, मालदीव में अपना पोर्ट कॉल पूरा किया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस ) - जिसमें आईएनएस तीर , आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज ' सारथी ' शामिल हैं - अपने ' लॉन्ग रेंज ट्रेनिंग डिप्लॉयमेंट ' के हिस्से के रूप में मालदीव के माले में तीन दिन रुकने के बाद 24 अक्टूबर , 2026 को वहां से रवाना हो गया। इस यात्रा के समापन पर , मालदीव तटरक्षक जहाज ' इमादुद्दीन ' के साथ एक ' पैसेज एक्सरसाइज ' ( पीएएसएसईएक्स ) की गई , जिससे दोनों समुद्री बलों के बीच सामरिक समन्वय और पारस्परिकता को और मजबूती मिली।

इस कार्यक्रम में पेशेवर गतिविधियां , मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ ) के साथ प्रशिक्षण सत्र और सामुदायिक संपर्क के कार्य शामिल थे। एमएनडीएफ के समुद्री संचालन और प्रशिक्षण निदेशक ने 1 TS के समुद्री प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की , जबकि एमएनडीएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना की परिचालन और प्रशिक्षण भूमिकाओं को समझने के लिए स्क्वाड्रन का दौरा किया। मानवीय कार्यों के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए , एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया , जिसमें 40 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया।

भारत के उच्चायोग और 1टीएस के वरिष्ठ अधिकारी ने संयुक्त रूप से एक ' डेक रिसेप्शन ' का आयोजन किया। इस समारोह में जलवायु परिवर्तन , पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री अली शरीफ ; राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ; एमएनडीएफ के वाइस चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स ; और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस ' पोर्ट कॉल ' ने भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी को और मजबूत किया। साथ ही , इसने ' महासागर ' ( महासागर - म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ एक्रॉस रीजन्स) के विजन के अनुरूप , हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News